यूरो 2016 में इतिहास रच रहे हैं बेल

टुलूस (फ्रांस), 21 जून (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले वेल्स के स्टार खिलाड़ी गारेथ बेल यूरो कप में इस साल सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में र्शीर्ष पर हैं। उनके नाम तीन गोल हैं। अभी तक खेले गए तीन मैचों में उन्होंने हर मैच में एक-एक गोल किया है।

बेल के शानदार प्रदर्शन के कारण पहली बार यूरो कप में खेल रही वेल्स की टीम ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहते हुए टूर्नामेंट में अंतिम 16 में पहुंचने में कामयाब रही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस शानदार प्रदर्शन के कारण बेल ने चेक गणराज्य के मिलान बारोस और नीदरलैंड्स के रुड वान निस्टेलरॉय की बराबरी कर ली है। इन दोनों ने 2004 यूरो कप के पहले तीन मैचों में हर मैच में गोल किए थे।

इन तीन गोल के कारण बेल वेल्स के लिए किसी भी बड़े टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकार्ड इवोर अलचर्च के नाम था जिन्होंने 1958 में स्वीडन में खेले गए फीफा विश्व कप में दो गोल किए थे।

मैच के बाद वेल्स के कोच क्रिस कोलेमैन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “बेल महान खिलाड़ी हैं।”

बेल से उम्मीद है कि वह इस टूर्नामेंट में इसी तरह इतिहास कायम करते रहेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493