इस्लामाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। बिना वैध वीजा के यात्रा कर रही एक अमेरिकी महिला को रावलपिंडी स्थित बेनजीर भुट्टो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वापस स्वदेश भेज दिया गया।
संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के एक अधिकारी ने दैनिक समाचार पत्र ‘डॉन’ से कहा कि एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट ईवाई-231 के यात्रियों के सत्यापन के दौरान आव्रजन कमर्चारी ने पाया कि क्रिस्टल निकोल कीन के दस्तावेज अवैध हैं।
एफआईए ने कहा कि महिला को उसी फ्लाइट से उनके मूल स्थान के लिए वापस भेज दिया गया।
इसी तरह की एक घटना में तुर्की द्वारा दस पाकिस्तानी नागरिक निर्वासित किए गए। इन लोगों को वापस हवाईअड्डे पर उतरने के बाद गिरफ्तार कर मानव तस्कर विरोधी प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया था।
dharmpath.com dharmpath