मैक्सिको : शिक्षकों व पुलिस की भिड़ंत में 6 की मौत

मीडिया रिपोर्ट ने ओक्साका राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारी जॉर्ज एल्बटरे रूज मार्टिनेज के हवाले से बताया कि इस संघर्ष में छह नागरिकों की मौत और 55 संघीय और पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।

प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी की घटनाएं अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

मैक्सिको के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग ने रविवार को कहा कि ओक्साका में सप्ताह भर से जारी सड़क की नाकेबंदी को खत्म करने के लिए पुलिस ने हथियारों का उपयोग नहीं किया। यहां तक कि उनके पास डंडे भी नहीं थे।

यह विरोध प्रदर्शन मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निटो के प्रशासन द्वारा लागू किए गए शिक्षा सुधारों को लेकर किए जा रहे हैं। शिक्षक शिक्षा नीति में नए परिवर्तनों का विरोध कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493