रियो डी जेनेरियो, 21 जून (आईएएनएस)। इसी साल पांच से 21 अगस्त तक होने वाले रियो ओलम्पिक के टिकट पहली बार स्थानीय दुकानों पर बेचे जाएंगे। आयोजनकर्ताओं ने इस बात की घोषणा की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सिर्फ ब्राजील के लोगों को मिलने वाले ऑनलाइन टिकट अब रियो के शॉपिंग मॉल्स में भी बेचे जाएंगे।
तकरीबन 30 नए टिकट बिक्री केंद्र आने वाले सप्ताहों में रियो और ओलम्पिक में फुटबाल मैचों की मेजबानी करने वाले साओ पाउलो, बेलो होरिजोंटे, स्लावाडोर, ब्रासीला और मानौस में खोले जाएंगे।
रियो ओलम्पिक में टिकट निर्देशक डोनोवान फेरर्टी ने कहा, “हमें टिकट घरों पर ज्यादा लोगों की उम्मीद है। अंतिम समय पर टिकट लेना ब्राजील के लोगों की आदत है।”
उन्होंने बताया कि 42 लाख टिकट बिक चुके हैं और 18 लाख टिकट अभी बाकी हैं।
dharmpath.com dharmpath