चिंता, तनाव से मुक्ति देता है योग : बॉलीवुड सितारे

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। सुभाष घई, शिल्पा शेट्टी और रणवीर शौरे ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने प्रशंसकों को योग के फायदों के बारे में जानकारी दी।

नेहा धूपिया, ट्विंकल खन्ना और शुजित सिरकार ने चिंता और तनावमुक्त रहने के लिए लोगों से योग करने की अपील की।

घई ने कहा, “न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग का जश्न मनाया जा रहा है।”

शौरे ने कहा, “सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और और विश्व संगीत दिवस की शुभकामनाएं। इस सुबह दोनों का आनंद लिया।”

सिरकार ने कहा, “शारीरिक योग के साथ मानसिक योग भी काफी महत्वपूर्ण होता है। योग दिवस की शुभकामनाएं। यह आपको चिंता, तनाव, निराशा, क्रोध, अहंकार और सबसे महत्वपूर्ण राजनीति से दूर रखता है।”

चेतन भगत ने कहा, “योग दिवस की शुभकामनाएं। लंबी सांस लें और छोड़ें।”

ट्विंकल ने कहा, “कुछ प्राणायामों के कारण आप पूरे दिन बुराई से दूर रहते हैं।”

बिपाशा बसु ने कहा, “योग आपको आपके वर्तमान में लाता है, जहां आपका जीवन है। आपको ढेर सारा प्यार।”

शिल्पा ने कहा, “प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को पाकर काफी गर्व है। योग को मनाने का सबसे बेहतरीन तरीका। मेरी तरफ से आपको सूर्यनमस्कार।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493