‘उड़ता पंजाब’ ने सप्ताहांत में की जबरदस्त कमाई

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘उड़ता पंजाब ने सप्ताहांत में जबरदस्त कमाई की है। इस दौरान फिल्म की कमाई 33.80 करोड़ रुपये रही है।

फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन शुक्रवार को 10.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस विधा की फिल्मों के लिए यह कमाई बहुत ही बढ़िया है।

रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई 11.25 करोड़ रुपये रही, जबकि रविवार को इसने 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले ही ऑनलाइन लीक होने के बावजूद फिल्म सफलता के झंडे गाड़ रही है।

बॉलीवुड हस्तियों से लेकर फिल्म आलोचक भी इसकी प्रशंसा कर रहे हैं।

यह फिल्म चार किरदारों के ईद-गिर्द घूमती हैं, जो पंजाब में फल-फूल रहे ड्रग्स के धंधे से प्रभावित हैं। इन किरदारों में शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493