टुलूस, 21 जून (आईएएनएस)। वेल्स के कप्तान और फारवर्ड गारेथ बेल ने कहा कि यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में रूस पर मिली जीत उनके करियर के बेहतरीन मुकाबलों में से एक हैं।
टुलूस के स्टेडियम दे टुलूस में सोमवार देर रात हुए मुकाबले में जीत हासिल कर वेल्स ने टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर (अंतिम-16) में प्रवेश कर लिया है।
आरोन रामसे और नील टेलर की ओर से मुकाबले के पहले हॉफ में वेल्स के लिए गोल दागा गया। इसके बाद दूसरे हॉफ में गारेथ ने टीम के लिए गोल दागा।
दो बार के चैम्पियंस लीग विजेता गारेथ ने माना की एक फुटबाल खिलाड़ी के तौर पर यह उनके बेहतरीन पलों में से एक है।
जीत हासिल करने के बाद गारेथ ने संवाददाताओं को बताया, “इसका विस्तार करना काफी मुश्किल है। मुझे लगता है कि मुकाबले के दबाव के कारण हमने जिस तरह से खेला वह टीम के बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक था, जिसमें मेरी भागेदारी भी शामिल थी।”
रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी ने कहा, “इंग्लैंड से हुए मुकाबले में मिली हार के बाद हमें अपने खेल में काफी बेहतर प्रदर्शन की जरूरत महसूस हुई और इस मुकाबले में हमने वो कर दिखाया।”
dharmpath.com dharmpath