(लखनऊ)-इन पोस्टरों में दशार्या गया है कि चुनाव जीतने के बाद से सांडी विधानसभा क्षेत्र की विधायक राजेश्वरी देवी लापता हो गई हैं। जनता तमाम तकलीफों को झेलकर परेशान है, पर विधायक ने कभी लोगों की सुध नहीं ली।
विभिन्न स्थानों पर विधायक राजेश्वरी के गुमशुदा होने संबंधी पोस्टर लगाए जाने का मामला जब तूल पकड़ने लगा तो पुलिस को पोस्टर हटाने में मेहनत भी करनी पड़ी।
पोस्टर में कहा गया है, “विधायक जी 2012 से जब से चुनाव जीती है तबसे क्षेत्र की जनता उनको ढूंढ़ रही है। पोस्टर में कहा गया है विधायक को ढूंढकर लाने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।”
इस संबंध में राजेश्वरी देवी का कहना है कि यह पोस्टर उनकी छवि खराब करने के लिए लगाए गए हैं और वह पोस्टर लगवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। उनका कहना है, “मैं तो हमेशा जनता के दिल में रहती हूं।”
dharmpath.com dharmpath