सेंट इटीन (फ्रांस), 21 जून (आईएएनएस)। यहां जारी यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप में इंग्लैंड गोल करने के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन टीम के डिफेंडर गैरी काहिल को भरोसा है कि टीम की फॉरवर्ड लाइन नॉकआउट दौर में अपनी लय हासिल कर लेगी।
इंग्लैंड की टीम ग्रुप-बी में जरूर दूसरे स्थान पर है, लेकिन उसका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम रूस, वेल्स और स्लोवाकिया के सामने गोल करने के लिए संघर्ष करती नजर आई थी।
उन्होंने कहा, “हम जिस तरह खेल रहे हैं उस तरह हमें डरने की जरूरत नहीं है। मुझे ऐसा लगता है कि हम जल्द ही किसी को बड़ी हार देने वाले हैं। मुझे उम्मीद है कि हम ऐसा कर पाएंगे।”
काहिल ने कहा, “तीन ग्रुप मैचों में हमने छह शॉट्स खाए और स्लोवाकिया के खिलाफ 20 शॉट्स खेले। गेंद को अपने पास रखने में हम आगे रहे, हमने मौके भी बनाए, हमें खुश रहना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “हम लय में हैं और गेंद लगातार हमारे पास रहती है, लेकिन हम मौकों को तब्दील नहीं कर पाते।”
काहिल ने माना की वह टीम के गोल न कर पाने से निराश हैं।
उन्होंने कहा, “लेकिन हम निराश हैं। दूसरे हाफ में गेंद ज्यादा समय हमारे पास थी। मैं लंबे समय से ऐसे एकतरफा मैच का हिस्सा नहीं रहा। अंत में न जीत पाना निराश करता है।”
dharmpath.com dharmpath