झांसी जनपद के रक्सा थाना क्षेत्र के टोल प्लॉजा के नजदीक एक महिला भेड़ों को लेकर घर की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक गड़गड़ाहट के साथ आसमानी बिजली गिरी, जिसकी चपेट में महिला और चारों भेड़ आ गईं।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath