उप्र में बादल छाए, गर्मी से राहत

लखनऊ, 22 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह बादल छाए रहे, जिससे लोगों को धूप और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में घने बादल छाए रहेंगे और तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने के आसार हैं। अगले एक सप्ताह तक लखनऊ व आसपास के इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है।

राजधानी लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर में न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री गोरखपुर में 21.2 डिग्री, इलाहाबाद में 24 डिग्री और झांसी में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493