मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। कौशिक मुखर्जी निर्देशित ‘ब्राह्मण नमन’ फिल्म की स्क्रीनिंग 27 जून को जिओ मामी फिल्म क्लब करेगा।
मामी फिल्म क्लब इसे यहां अंधेरी स्थित पीवीआर में दिखाएगा।
‘ब्राह्मण नमन’ में शशांक अरोड़ा मुख्य किरदार ‘तन्मय धनानिया’ और चैतन्य वारद उनके सहायक की भूमिका में हैं। फिल्म में वैस्वत शंकर, सिंधू श्रीनिवास मूर्ति और सिद माल्या भी हैं।
फिल्म नेटफिक्स ओरिजिनल फिल्म के रूप में सात जुलाई से दुनियाभर में उपलब्ध होनी शुरू हो जाएगी।
कौशिक ‘ब्राह्मण नमन’ के मामी फिल्म क्लब के प्रीमियर को लेकर ‘बहुत उत्साहित’ हैं।
उन्होंने कहा, “मेरी पिछली फिल्म ‘लूडो’ को मामी फेस्टिवल में बहुत सराहा गया था और इसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था।”
dharmpath.com dharmpath