हॉस्टन, 22 जून (आईएएनएस)। गेब्रिएल बातिस्तुता के 54 गोलों के रिकार्ड को तोड़ते हुए लियोनेस मेसी अर्जेटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबाल खिलाड़ी बन गए हैं। मेसी ने यह मुकाम हासिल करने पर खुशी जताई है और समर्थन देने के लिए अपने टीम के खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा किया है।
एनआरजी स्टेडियम में कोपा अमेरिका के 100वें संस्करण के सेमीफाइनल में अर्जेटीना ने अमेरिका को 4-0 से हार दिया। इस मैच में 32वें मिनट में मेसी ने फ्री किक से गोल कर अपने गोलों की संख्या 55 करते हुए बातिस्तुता के रिकार्ड को तोड़ा।
पांच बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का खिताब अपने नाम कर चुके मेसी पांच गोलों के साथ कोपा अमेरिका में इस साल सबसे आगे चल रहे हैं। मेसी का मकसद 23 साल बाद देश को कोपा अमेरिका का खिताब दिलाना है।
मेसी ने कहा, “हम पहले दिन से शानदार खेल रहे हैं, इसलिए हम फाइनल खेलने के हकदार हैं।”
फाइनल में अर्जेटीना का सामना चिली या कोलंबिया से होगा।
dharmpath.com dharmpath