नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को महात्मा गांधी सेतु को चार लेन में तब्दील करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह सेतु राजधानी पटना और उत्तर बिहार को जोड़ता है।
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संवाददाताओं से कहा, “महात्मा गांधी सेतु को चार लेन में तब्दील करने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया है।”
उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव विगत पंद्रह वर्षो से लंबित पड़ा था और प्रधानमंत्री द्वारा घोषित बिहार पैकेज का यह एक बड़ा प्रस्ताव था।”
जेटली ने कहा कि पुराने पुल का जीर्णोद्धार होना है जिस पर 1,742.01 करोड़ रुपये खर्च होंगे। केंद्र सरकार पूरा खर्च वहन करेगी।
dharmpath.com dharmpath