पाकिस्तानी कव्वाल की गोली मारकर हत्या

कराची, 22 जून (आईएएनएस)। मशहूर पाकिस्तानी कव्वाल अमजद साबरी की यहां बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हमला लियाकताबाद इलाके में हुआ।

साबरी और उनके एक सहयोगी कार में थे, जब बंदूकधारियों ने उन्हें गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां साबरी ने दम तोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493