लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। लंदन के नवनियुक्त मेयर सादिक खान ने अपने पूर्ववर्ती पर आरोप लगाया है कि वह आव्रजन का भय फैलाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के प्रयास में नफरत का अभियान चला रहे हैं।
गार्जियन की रपट के अनुसार, सादिक खान ने यह टिप्पणी मंगलवार रात ऐसे समय में की, जब लेबर एवं कंजर्वेटिव पार्टी अपने अभियान के अंतिम चरण में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश की।
मेयर और स्काटिश कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद रुथ डेविडसन भी लंदन के पूर्व मेयर बोरिस जॉन्सन पर 6000 दर्शकों के सामने हमला करने वालों में शामिल हो गईं। यूरोपीय संघ में बने रहने या बाहर होने के मुद्दे पर प्रस्तावित जनमत संग्रह पर बीबीसी का यह सबसे बड़ा कार्यक्रम था।
जॉन्सन ने यह कहकर जवाबी हमला किया कि खान ने हाल ही में दावा किया था कि लेबर पार्टी को आब्रजन पर जनता की चिंताओं को सुनने की जरूरत है। उन्हें पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर सिर्फ खारिज नहीं करें।
उन्होंने अपने विरोधियों पर यह भी आरोप लगाया कि वे यूरोपीय संघ से बाहर होने को लेकर जनता के जीवन की चिंताओं को बढ़ाने की कोशिश करके समय बर्बाद कर रहे हैं।
डेविडसन ने कहा कि यह अच्छा नहीं है कि लोगों से यह कहा जाए कि आपकी नौकरी खत्म होने जा रही है। जॉन्सन ने कहा कि उनकी नौकरी जा भी सकती है और नहीं भी जा सकती है।
उन्होंने खान के साथ मिलकर आव्रजन मुद्दे पर अपने विरोधी पर यह कहकर जवाबी हमला किया कि ब्रेक्सिट (ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर होने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सामान्य शब्द) कोई चांदी की गोली नहीं है, और जॉन्सन ने भी अवैध आप्रवासियों के लिए क्षमादान का आह्वान किया था।
बहस की इस रात कई अन्य भावुक अपील भी किए गए, और दोनों पक्षों ने समर्थन हासिल करने की पूरी कोशिश की। हालांकि सर्वेक्षणों के अनुसार दोनों पक्षों में मुकाबला अभी भी कांटे का बना हुआ है।
जॉन्सन ने कहा कि गुरुवार हमारे देश का स्वतंत्रता दिवस हो सकता है। यह लड़ाई डराने वालों और हम जैसे आशावान लोगों के बीच है।
खान ने यह दावा कहा, “हम लड़ेंगे, हम हार नहीं मानेंगे। आप रणछोड़ दास क्यों?”
ब्रिटेन वर्ष 1973 के जनवरी में यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था।
1975 में यूरोपियन इकॉनॉमिक कम्युनिटी (ईईसी) में ब्रिटेन की सदस्यता पर एक जनमत संग्रह हुआ था, जिसका नाम बाद में यूरोपीय संघ हो गया।
व्यवासायी स्टूअर्ट रोज के नेतृत्व वाला ‘ब्रिटेन स्ट्रांगर इन यूरोप’ समूह ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में बने रहने के लिए अभियान चलाने वाला मुख्य समूह है, और लेबर पार्टी के सांसद गिसेला स्टूअर्ट के नेतृत्व वाला ‘वोट लीव’ ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर होने के लिए अभियान चलाने वाला मुख्य समूह है।
dharmpath.com dharmpath