पुलिस के मुताबिक, अमजद साबरी जब एक टीवी शो में हिस्सा लेने जा रहे थे कि तभी हमलावरों ने उनके वाहन पर गोली चला दी।
एक पुलिसकर्मी और प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि मोटरसाइकिल पर सवार दो बंदूकधारियों ने साबरी की कार पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी और फरार हो गए। साबरी गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते हुए रास्त में उनकी मौत हो गई।
साबरी सूफी संगीत के लिए प्रसिद्ध थे लेकिन चरमपंथियों का कहना है कि इसका इस्लाम को कोई लेना-देना नहीं है।
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) हकीमुल्ला समूह के प्रवक्ता करी सैफुल्लाह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और अन्य नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।
dharmpath.com dharmpath