नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर बादल छाए रहेंगे। दिन में हल्की बारिश भी हो सकती है।”
अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
आईएमडी के मुताबिक, “गुरुवार सुबह बादल छाए रहे। बारिश की हल्की बौछार भी हुई। आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 5.30 बजे तक 0.7 एमएम तक बारिश हुई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath