पटना, 23 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधनी पटना सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम और तेज बारिश की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.क़े सेन ने गुरुवार को बताया, “अगले एक-दो दिनों तक बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा बारिश होगी। मानसून पूरी तरह से राज्य के प्रत्येक जिले में पहुंच गया है और अगले तीन दिनों तक मजबूत रहेगा।”
पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री, पूर्णिया का 24.2 डिग्री तथा गया का 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक दिन पहले यानी बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 31 डिग्री, भागलपुर का 30 डिग्री तथा पूर्णिया का 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath