भोपाल, 23 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार सुबह से ही उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान हवाओं के बीच बारिश की संभावना जताई है।
भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री, इंदौर का 23.2 डिग्री, ग्वालियर का 26.6 डिग्री और जबलपुर का 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, इंदौर का 33.5 डिग्री, ग्वालियर का 33़.3 डिग्री और जबलपुर का 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath