उप्र में ट्रक पलटने से 4 की मौत

लखनऊ/जौनपुर, 23 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में जौनपुर भदोही मार्ग पर रामपुर बाजार में गुरुवार तड़के सड़क के किनारे सो रहे लोगों पर गिट्टी से लदा ट्रक पलट गया। उसके नीचे दबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, ट्रक मिर्जापुर से गिट्टी लादकर जौनपुर जा रहा था। रामपुर में मछली मार्केट के पास मदन सोनकर के परिवार का सदस्य सड़क के किनारे ठेला और चारपाई पर सो रहे थे। वहां पर सड़क खराब थी। ट्रक गड्ढे में फंस जाने के कारण पलट गया।

ट्रक के नीचे दबने से मदन की मां प्यारी देवी, बेटा अमन, उनके भाई वीरेंद्र के दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चक्काजाम करने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493