मिलन ने बताया, ‘बादशाहो’ में कौन-कौन

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार मिलन लूथरिया ने अपनी आगामी फिल्म ‘बादशाहो’ के स्टार कास्ट का खुलासा कर दिया है।

‘कच्चे धागे’ और ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले लूथरिया ने स्टार कास्ट का खुलासा किया। उनकी आगामी फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता होंगे।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि यह उनके अंतिम स्टार कास्ट हैं।

यह फिल्म लूथरिया और भूषण कुमार द्वारा सह-निर्मित है। यह थ्रिलर 1970 के आपातकाल पर आधारित है।

राजस्थान में दो महीने और मुंबई में 15 दिनों के कार्यक्रम के बाद अगस्त में इसकी शुरुआत होगी।

लूथरिया ‘बादशाहो’ के लिए विदेशी एक्शन निर्देशक के साथ काम कर रहे हैं। इसमें झनकार भरा राजस्थानी लोकगीत भी शामिल है। इसकी धुन अंकित तिवारी ने दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493