ब्रिटेन में यूरोपीय संघ पर ऐतिहासिक जनमत संग्रह शुरू

लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन में गुरुवार को ऐतिहासिक जनमत संग्रह के लिए मतदान शुरू हो गया है। यह जनमत संग्रह ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) का सदस्य बने रहने या इससे बाहर निकलने को लेकर कराया जा रहा है।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हुए, जो रात 10 बजे तक चलेंगे।

इस जनमत संग्रह में 46,499,537 लोगों के हिस्सा लेने का अनुमान है, जो किसी भी ब्रिटिश चुनाव के संबंध में रिकॉर्ड संख्या है।

देश के इतिहास में यह तीसरा राष्ट्रव्यापी जनमत संग्रह है। इससे पहले करीब चार महीने तक ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में बने रहने तथा इससे बाहर होने का अभियान चलाने वाले समूहों ‘रिमेन’ और ‘लीव’ के बीच खींचतान चलती रही।

जनमत संग्रह के मत-पत्र पर सवाल है : ‘ब्रिटेन को यूरोपीय संघ में बने रहना चाहिए या इससे बाहर निकल जाना चाहिए?’

जिस भी पक्ष को आधे से अधिक मत मिलेंगे, उसे विजेता माना जाएगा।

जनमत संग्रह होने के बाद सीलबंद मत पेटी को संग्रहित कर मतगणना के लिए प्रत्येक 382 स्थानीय मतगणना क्षेत्रों में ले जाया जाएगा।

ये इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स के सभी 380 स्थानीय सरकारी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके साथ ही उत्तरी आयरलैंड और जिब्राल्टर के भी 1-1 क्षेत्र हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493