लखनऊ, 23 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार देर रात कुछ हथियारबंद हमलावरों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक थाना प्रभारी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, बरेली हाईवे पर बुधवार देर रात यह घटना हुई, जिसमें थाना प्रभारी सर्वेश यादव की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग लूट की घटना को अंजाम देने के लिए निकले हैं।
सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस तालाशी ले ही रही थी, तभी उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, एक घायल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार होने में कामयाब रहे।
अधिकारियों के मुताबिक, घायल पुलिसकर्मी प्रमोद की हालत गंभीर बनी हुई है।
dharmpath.com dharmpath