बेंगलुरू, 23 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक में दक्षिण पश्चिम मानसून औसत गति से बढ़ रहा है, जिससे पूरे राज्य में बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया, “बुधवार को तटीय कर्नाटक, उत्तरी सुदूर कर्नाटक और दक्षिण सुदूर कर्नाटक में भारी बारिश हुई।”
मौसम विभाग के मुताबिक, बेंगलुरू में बुधवार को 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शहर में आकाश में बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।
बेंगलुरू में गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मंगलौर (109 मिलीमीटर ), होनावर (68 मिलीमीटर ), करवार (108 मिलीमीटर ), मदिकेरी (36 मिलीमीटर )और अगुंबे (78 मिलीमीटर) में बुधवार को भारी बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath