नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि शुक्रवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास के मुद्दों पर केंद्रीय मंत्रालयों एवं राज्यों के सचिवों के साथ एक बैठक करेंगे।
इस संबंध में जारी एक बयान के मुताबिक, बैठक में सात राज्यों- छत्तीसगढ़, झारखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना तथा महाराष्ट्र के मुख्य सचिव भी शामिल होंगे।
बैठक में दूरसंचार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय, वन मंत्रालय तथा स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।
बयान के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी हस्तक्षेप, विकास संबंधी कदमों तथा स्थानीय समुदायों के अधिकारों को सुनिश्ििचत करने सहित बहुपक्षीय रणनीति अपनाई है।
बयान के मुताबिक, “सरकार ने इन क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण, मोबाइल टावरों की स्थापना, पुलिस थानों के निर्माण जैसी विशेष परियोजनाओं को मंजूरी दी है।”
dharmpath.com dharmpath