हैदराबाद, 23 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘कथिलंतोडु’ की शूटिंग गुरुवार से शुरू हो गई।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग जेल के एक सेट में होगी, जिसे फिल्म के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है।”
फिल्म का निर्देशन वी.वी. विनायक करेंगे।
फिल्म के निर्माताओं ने अभी फिल्म की मुख्य नायिका और शेष कलाकारों का चुनाव नहीं किया है।
फिल्म तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कथथि’ का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म में किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है।
फिल्म में संगीत देवी श्री प्रसाद देंगे।
dharmpath.com dharmpath