नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विवादास्पद फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को अपना समर्थन देने के बाद निर्देशक शिरीश कुंदर की लघु फिल्म ‘कृति’ की प्रशंसा की है।
केजरीवाल ने कहा है कि यह मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म बेहद मजेदार है।
केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट किया, “बेहद मजेदार फिल्म, शिरीश कुंदर।”
फिल्म संपादक एवं निर्देशक कुंदर नृत्य निर्देशिका एवं फिल्मकार फराह खान के पति हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) से मिली प्रशंसा पर आभार जताया।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “वाह! आपने मेरा दिन बना दिया! धन्यवाद अरविंद केजरीवाल।”
मनोज बाजपेयी, नेहा शर्मा और राधिका आप्टे अभिनीत फिल्म ‘कृति’ एक लघु फिल्म है, जिसकी अवधि 18 मिनट है।
फिल्म में मनोज बाजपेयी एक मनौवैज्ञानिक विकार से पीड़ित दिखाई देंगे।
फिल्म ऑनलाइन मंच ‘मूवीज डॉट कॉम’ पर उपलब्ध है। इसे यूट्यूब पर भी अपलोड किया गया है।
dharmpath.com dharmpath