ब्रिटेन में मूसलाधार बारिश के बीच जनमत संग्रह

लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के लंदन और दक्षिणपूर्व इंग्लैंड में मूसलाधार बारिश के बावजूद गुरुवार को मतदाता ऐतिहासिक जनमत संग्रह के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंच रहे हैं।

ब्रिटेन में आज यूरोपीय संघ (ईयू) का सदस्य बने रहने या इससे अलग होने पर जनमत संग्रह हो रहा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के बीच सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्र खुले हैं। लंदन और एसेक्स के हिस्सों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। मतदान रात 10 बजे तक जारी रहेगा।

एक ब्रिटिश पॉल के मुताबिक, जनमत संग्रह में रिकॉर्ड 46,499,537 लोगों के हिस्सा लेने का अनुमान है। जनमत संग्रह के लिए पंजीकृत मतदाताओं में इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड और जिब्राल्टर के नागरिक शामिल हैं।

विदेश में रह रहे ब्रिटेन के नागरिकों ने पहले ही मेल के जरिए अपना मतदान दे दिया है।

जनमत संग्रह होने के बाद सीलबंद मत पेटी को संग्रहीत कर मतगणना के लिए प्रत्येक 382 स्थानीय मतगणना क्षेत्रों में ले जाया जाएगा। उसके बाद मतगणना शुरू होगी।

ये इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स के सभी 380 स्थानीय सरकारी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके साथ ही उत्तरी आयरलैंड और जिब्राल्टर के भी 1-1 क्षेत्र हैं।

नतीजों की घोषणा निर्वाचन आयोग की अध्यक्ष और जनमत संग्रह की मुख्य मतगणना अधिकारी जेनी वाटसन करेंगी। मतगणना के लिए मतगणना पत्रों को व्यावहारिक रूप से गिना नहीं जाएगा।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, नतीजों की घोषणा शुक्रवार को सुबह चार बजे से सात बजे तक इन तीन घंटों के दौरान की जाएगी।

निर्वाचन आयोग को 80 फीसदी से ज्यादा मतदान होने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493