निशानेबाजी : विश्व कप में बिंद्रा, नारंग का खराब प्रदर्शन

बाकू, 23 जून (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के विश्व कप की 10 मीटर राइफल स्पर्धा में क्रमश: छठवें और सातवें स्थान पर रहे।

पिछले महीने म्यूनिख में हुए विश्व कप में चोट के कारण न खेल पाने वाले नारंग ने यहां 123.1 अंक हासिल किए। बिंद्रा 102.3 का स्कोर ही कर पाए।

चेक गणराज्य के नेपेचाल फिलिप ने 206.8 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। ईरान के बाघेरी हुसैन ने 206.2 के स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया। वहीं, इजराइल के सर्जी रिख्तर 184.6 का स्कोर कर कांस्य पदक अपने नाम कर पाए।

आठ अगस्त को ओलम्पिक के बाद संन्यास लेने वाले बिंद्रा का यह आखिरी विश्व कप था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493