जकार्ता, 23 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के जावा प्रांत में 19 जून को भूस्खलन और बाढ़ के कारण होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। 22 लोग घायल हुए हैं और नौ अभी भी लापता हैं। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राकृतिक आपदाओं के कारण 143 से भी ज्यादा घर और कई बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करीब 395 ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि राहत कार्य जारी है जिसमें सेना के जवान, पुलिस, स्वयंसेवी और स्थानीय खोज और बचाव कार्यालय के लोग शामिल हैं।
प्रांत में शनिवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति और गंभार हो गई है।
dharmpath.com dharmpath