अफगानिस्तान के राष्ट्रपति एससीओ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना

काबुल, 23 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी 16वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद के लिए रवाना हो गए।

एक अधिकारी ने कहा कि दो दिवसीय प्रवास के दौरान अफगानिस्तान के राष्ट्रपति सम्मेलन से इतर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव और अन्य सदस्य देशों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे तथा परस्पर हितों व क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एससीओ सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में भारत को इसकी सदस्यता दी जानी है। फिलहाल भारत समूह में प्रेक्षक है।

मोदी ने ताशकंद पहुंचने पर ट्वीट किया, “मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि एससीओ सम्मेलन में मेरी वार्ता एससीओ राष्ट्रों के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे।”

अफगानिस्तान को साल 2012 में एससीओ में प्रेक्षक का दर्जा दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493