नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। ईद के लिए अगर आपको कुर्ती, डिजायनर हिजाब, अनारकली या कुछ स्वादिष्ट स्नैकस की खरीदारी करनी हो तो ऑनलाइन स्टोर शॉपक्लूज ने आपके लिए ही विशेष ईद स्टोर की शुरुआत की है।
कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि इस ईद स्टोर की शुरुआत बुधवार को हुई। इस ईस्टोट पर परफ्यूम से लेकर शेरवानी तक ईद से जुड़ी सारी चीजें उपलब्ध हैं।
इसमें बताया गया कि ईद स्टोर पर कुर्ती से लेकर डिजायनर हिजाब और अनारकली, पठानी सूट, जालसा और जूतियां भी उपलब्ध हैं।
साथ ही विभिन्न तरह के परफ्यूम और ईयर रिंग, चूड़ियां, चांदबाली और पासे भी उपलब्ध हैं।
इसके अलावा ईद के मौके पर खाई जानेवाली मिठाइयां, सेवइयां आदि के साथ ही मेवे और स्नैक्स भी उपलब्ध हैं, जिसे विशेष तौर पर ईद के त्योहार के लिए तैयार किया गया है।
इसके अलावा उपभोक्ता यहां से होम डेकोर और फर्निशिंग के सामान भी खरीद सकते हैं, जैसे बेडशीट, पर्दे और कारपेट आदि।
शॉपक्लूज के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग नितिन अग्रवाल ने बताया, “ईद स्टोर पर इस त्योहार की जरूरत का हर सामान उपलब्ध है।”
dharmpath.com dharmpath