महिला के दिल में गाय के हार्ट वाल्व का प्रत्यारोपण

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। एक 52 वर्षीय महिला का हार्ट वाल्व बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था, जिसे यहां के एक अस्पताल ने गाय के हार्ट वाल्व से सफलतापूर्वक बदलने में कामयाबी हासिल की।

अमिता पाटकी नाम की महिला को धमनी में वृद्धि की बीमारी थी जोकि जानलेवा हो सकती थी। उनकी जांच में नानावटी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने खुलासा किया कि उनके वाल्व पूरी तरह से खराब हो चुके हैं और समस्या एडवांस स्टेज में है।

नानावटी अस्पताल के सर्जन (हृदय और वक्ष) हेमंत पाठारे ने बताया, “हमने सर्जरी कर उनके खराब वॉल्व को बदल दिया। साथ ही अन्य खराब हिस्सों का भी प्रत्यारोपण किया गया।”

डॉक्टर ने बताया कि सर्जरी के बाद मरीज तेजी से स्वस्थ हो रही हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493