दग्गुबती, राजकुमार व दोसांझ बने प्रो कबड्डी के ब्रांड एम्बेसडर

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी भारतीय के पारंपरिक खेल-कबड्डी को नए एवं रोमांचक अवतार में पेश कर रहा है। स्टार स्पोटर्स प्रो कबड्डी के पिछले सीजंस ने हर सेगमेंट के दर्शकों को मोहित कर दिया, जिसके बाद यह देश में दूसरा सबसे अधिक देखे जाने वाला आयोजन बन गया। इसके अधिकांश फैंस सेलिब्रिटीज हैं। सीजन 4 के असली पंगा में शामिल बड़ी हस्तियों में राना दग्गुबती, पुनीत राजकुमार एवं दिलजीत दोसांझ शामिल हैं, जिन्हें 25 जून से मुंबई में शुरू होने वाले सीजन 4 के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है।

राना दग्गुबती साउथ में, खासकर तेलुगू फिल्म उद्योग में लोकप्रिय हैं। लेकिन पिछले पांच सालों में कई हिट फिल्मों के चलते वो बॉलिवुड में भी मशहूर हो गए हैं। वो बाहुबली में अपनी भूमिका के लिए मशहूर हैं एवं पिछले सीजन से स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी से भी जुड़े हैं।

पुनीत राजकुमार कन्नड़ पॉवरस्टार, प्लेबैक सिंगर एवं टेलीविजन प्रेजेंटर हैं। दिलजीत दोसांझ पंजाबी संगीत उद्योग में गायक, अभिनेता एवं टेलीविजन प्रेजेंटर हैं। वो अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लिए बी-टाउन का नया सेंसेशन बन गए हैं।

स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी के चौथे एडिशन के लिए 48 घंटों से भी कम समय बचा है। स्टार इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया, “लीग के पहले तीन सीजन में टीवी के दर्शकों, स्टेडियम के दर्शकों और खेल प्रेमियों की बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिली। खेल के प्रति जोश बढ़ रहा है और यह सफलता हमें खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं असली हीरो को विकसित करने के हमारे लक्ष्य में मदद करेगी। हमारे ब्रांड एम्बेसडर राणा दग्गुबती, पुनीत राजकुमार एवं दिलजीत दोसांझ अपनी मजबूत छवि के माध्यम से स्टार स्पोटर्स प्रो कबड्डी एवं कबड्डी की भावना को बढ़ावा दे रहे हैं। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि कबड्डी अब क्रिकेट के बाद देश का दूसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला खेल है।”

दलजीत, राणा एवं पुनीत स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी के सीजन 4 में खिलाड़ियों का जोश बढ़ाते दिखेंगे। यह एक्शन मुंबई में 25 जून को शुरू होगा, जब पहले मैच में पुनेरी पल्टन और तेलुगू टाईटन्स की भिड़ंत होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493