गुड़गांव के पास उन्नत भूकंप चेतावनी प्रणाली

गुड़गांव, 23 जून (आईएएनएस)। लोक प्रशासन के हरियाणा संस्थान (एचआईपीए) में ऑनसाइट भूकंप चेतावनी और सुरक्षा प्रणाली स्थापित की जाएगी। यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी।

इस प्रणाली को इस प्रकार तैयार किया गया है कि गंभीर भूकंप की स्थिति में सार्वजनिक अलार्म खुद से बजेगा और गैस, पानी और बिजली की आपूर्ति स्वत: बंद हो जाएगी।

इस प्रणाली के द्वारा भूकंप की तीव्रता की गणना की जा सकती है।

एचआईपीए महानिदेशक एस.पी. गुप्ता ने कहा कि यह 5 रिएक्टर स्केल की तीव्रता पर स्वचालित रूप से सक्रिय हो जाता है।

हरियाणा चतुर्थ, तृतीय और द्वितीय भूकंपीय जोन में आता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493