मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। निर्देशक शेखर कपूर का कहना है कि उनकी बेटी कावेरी (15) अपने गीत खुद लिखती हैं और गाती हैं, जिसे देखकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं।
गायिका और अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति और शेखर की बेटी कावेरी शीघ्र ही अपना नया एकल गीत ‘डिड यू नो’ लॉन्च करेंगी।
शेखर ने ट्विटर पर लिखा, “मेरी नन्ही बेटी को आपकी दुआओं की जरूरत है। 15 साल की उम्र में वह अपने गीत खुद लिखती है और गाती है। हर बार मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं।”
dharmpath.com dharmpath