मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को तेज गिरावट का रुख है।
यूरोपीय संघ (ईयू) में बने रहने या इससे बाहर निकलने पर ब्रिटेन में हुए जनमत संग्रह के नतीजों के जारी होने के बीच घरेलू बाजार में तेज गिरावट देखी जा रही है।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.44 बजे 798.24 अंकों की गिरावट के साथ 26,203.98 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 252.95 की गिरावट के साथ 8,017.50 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 634.74 अंकों की गिरावट के साथ 26,367.48 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 241.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,029.10 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath