कारडिफ, 24 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) में बने रहने या बाहर निकलने को लेकर गुरुवार को कराए गए जनमत संग्रह में वेल्स के मतदाताओं ने ब्रिटेन के ईयू से बाहर निकलने के पक्ष में वोट किया है।
जनमत संग्रह के शुक्रवार को जारी नतीजों के अनुसार, मरथर टाइडफिल, न्यूपोर्ट, केरफिली, ब्लेन्यू ग्वेंट और स्वांसी में ब्रेक्सिट के पक्ष में वोट पड़े।
सिर्फ तीन क्षेत्रों केरेडिगन, वेल ऑफ ग्लैमोर्गन और मॉनमाउथशायर ने ईयू में बने रहने के पक्ष में मतदान किया।
वेल्स में 71.7 प्रतिशत मतदान रहा।
वेल्स में फ्लिंटशायर के कोन्नाह क्वे में नतीजों की घोषणा से पहले वेल्स के नतीजे परिषदों के आधार पर घोषित किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath