मेक्सिको दुनिया के 3 शीर्ष अफीम उत्पादकों में शुमार

स्थानीय समाचारपत्र ‘ईएल यूनिवर्सल’ ने मेक्सिको की सरकार और युनाइटेड नेशन ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम (यूएनडीओसी) की एक संयुक्त रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को कहा, “देश की अफीम उत्पादन की सालाना क्षमता 21,000 से 28,000 हेक्टेयर तक है।”

स्थानीय समाचारपत्र ‘रिफरेमा’ के अनुसार, केवल अफगानिस्तान और म्यांमार ही मेक्सिको से अधिक अफीम उगाते हैं।

‘ईएल यूनिवर्सल’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यूएनडीओसी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि एंटोनियो मजिटेली के अनुसार, मेक्सिको पिछले 120 सालों से अफीम की खेती करने के लिए प्रसिद्ध है। इस अवैध गतिविधि (अफीम की खेती) पर यह पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट है।

इस अध्ययन का उद्देश्य अवैध फसलों का पता लगाने के लिए मेक्सिको की सरकार की तकनीकी क्षमता को मजबूत करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493