श्रीनगर, 24 जून (आईएएनएस)। सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को यहां राजमार्ग के एक फ्लाईओवर पर आतंकवादियों द्वारा लगाए गए इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को निष्क्रिय कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को गश्त के दौरान श्रीनगर के हैदरपुरा फ्लाईओवर के नीचे से एक आईईडी बरामद की। बम निष्क्रिय दस्ते ने इसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।”
dharmpath.com dharmpath