लंदन, 24 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने शुक्रवार को बाजारों और निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के बाहर निकलने के बाद भी देश की अर्थव्यवस्था बुनियादी तौर पर मजबूत बनी रहेगी।
कैमरन ने डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर कहा, “मैं बाजारों और निवेशकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अर्थव्यवस्था बुनियादी तौर पर मजबूत है।”
उन्होंने कहा, “मैं विदेश में रहे नागरिकों और यहां रह रहे ईयू के नागरिकों को दोबारा सुनिश्चित करना चाहता हूं कि कोई तत्काल बदलाव नहीं होंगे।”
dharmpath.com dharmpath