शंघाई सहयोग संगठन की भूमिका बढ़ाने शी, पुतिन मिले

इन दोनों की संक्षिप्त मुलाकात गुरुवार देर रात ताशकंद में 16वें शंघाई सहयोग संगठन शिखर वार्ता से पहले हुई। पुतिन इस शनिवार चीन की यात्रा करने वाले हैं।

शी ने कहा, “दोनों देशों ने इस साल चीन-रूस गुड-नेबरली ट्रीटी ऑफ फ्रेंडशिप की 15वीं वर्षगांठ और समन्वय के लिए दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी की 20वीं सालगिरह मनाई है और इस मौके पर चीन के लिए पुतिन की राजकीय यात्रा काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।”

पुतिन ने इस दौरान चीन के जियांग्शू प्रांत में बवंडर में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति और हार्दिक संवेदना जताई।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि वह चीन की अपनी आगामी राजकीय यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को बढ़ाने की दिशा में शी के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने के रूप में देखते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493