अफगानिस्तान में 14 तालिबान आतंकी मारे गए

काबुल, 24 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान और अफगान तालिबान के बीच हुई झड़प में कम से कम 14 तालिबान आतंकी मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

समाचार एजेंसी खामा प्रेस के अनुसार दोनों गुटों में झड़प गुरुवार को हुई।

आतंकी संगठनों ने इस संदर्भ में कोई टिप्पणी नहीं की है।

गत साल तालिबान के संस्थापक मुल्ला मोहम्मद उमर की मौत की घोषणा के बाद से तालिबान के अलग-अलग धड़ों के बीच संघर्ष तेज हो गया है।

गत साल जुलाई में मुल्ला अख्तर मंसूर ने मुल्ला उमर की जगह ली, तब से संगठन कई गुटों में बंट गया है।

एक असंतुष्ट तालिबान संगठन का नेता मुल्ला रसूल है, जिसने तालिबान के नए सर्वोच्च नेताओं के रूप में मुल्ला अख्तर मंसूर के साथ-साथ मुल्ला हैबेतुल्ला अखुंदजादा की नियुक्ति का विरोध किया था।

गत महीने अमेरिकी ड्रोन हमले में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मुल्ला मंसूर मारा गया। अखुंदजादा ने उसकी जगह ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493