इस्लामाबाद, 24 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक भीषण विस्फोट में कम से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हो गए। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।
मृतकों व घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कम से कम तीन लोगों की हालत नाजुक है।
पुलिस उप महानिरीक्षक चौधरी मंजूर के मुताबिक, विस्फोट में लगभग पांच किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ, जिससे आसपास के दुकानों व घरों की खिड़कियां व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
मंजूर ने कहा, “सभी पीड़ित नागरिक हैं। आतंकवादियों का उद्देश्य लोगों में दशहत पैदा करना है।”
dharmpath.com dharmpath