सिमट रही बाबा अमरनाथ यात्रा

amarnathजम्मू। बाबा अमरनाथ यात्रा सिमटती जा रही है। श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर गिरावट का सिलसिला जारी है। यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से 376 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ।

रवाना हुए श्रद्धालु के जत्थे में 223 पुरुष, 50 महिलाएं, 3 बच्चे और 100 साधु शामिल थे, जो 13 वाहनों पर सवार होकर यात्रा पर गए। अब तक तीन लाख तीस हजार के करीब श्रद्धालु बाबा अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं। यात्रियों की संख्या में गिरावट आती जा रही है। यात्री निवास में आए बिना सीधे ही बालटाल व पहलगाम जाने वाले यात्रियों की संख्या भी कम हो गई है। यात्रा पर मौसम की मेहरबानी जारी है। बारिश के कारण यात्रा अवरुद्ध नहीं हुई। अब इतना तय हो गया है कि यात्रा पिछले वर्ष का करीब सवा छह लाख का यात्रा का रिकॉर्ड नही तोड़ पाएगी। यात्री निवास में भी चहल पहल कम हो गई है। करीब चार सौ यात्रियों के पहुंचने के कारण यात्री निवास खाली नजर आता है और दो हाल में ही यात्रियों को ठहराने के लिए काफी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493