पश्चिम बंगाल 2016-17 में 22 लाख रोजगार का सृजन करेगा : मित्रा

कोलकाता, 24 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 22 लाख रोजगार सृजन करने का लक्ष्य रखा है। विधानसभा में राज्य का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अमित मित्रा ने शुक्रवार को यह बात कही।

मित्रा ने कहा, “हमने वित्त वर्ष 2016-17 में 22 लाख रोजगार सृजन करने का लक्ष्य रखा है।”

वित्त मंत्री ने कहा, “हमने साल 2015-16 में 20 लाख रोजगार सृजित किए जबकि 17.5 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य था। विगत पांच वर्षो में राज्य ने 68 लाख नौकरियां सृजित कीं और दो लाख और नौकरियां सृजित होने की प्रक्रिया में हैं।”

उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन में वृद्धि सरकार का लक्ष्य है। आमतौर पर सूक्ष्म, लघु और मघ्यम उद्योग अधिक रोजगार पैदा करते हैं। ये श्रम सघन क्षेत्र हैं और इनमें श्रम उत्पादकता लोच अधिकतम है।

मित्रा ने कहा, “हमने इस क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया और विगत पांच वर्षो में इस क्षेत्र में बैंक वित्त पोषण भी बढ़े हैं जो अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। अधिक बैंक वित्त पोषण से इस क्षेत्र में अधिक निवेश होता है।”

वित्त मंत्री ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 732 ई-कक्षा स्थापित करने और प्रथम चरण में 2000 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूल खोलने का प्रस्ताव किया।

उन्होंने कहा, “हमने इस कार्य के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।”

मंत्री ने स्वामी विवेकानंद पश्चिम बंगाल सरकार प्रतिभा सह साधन छात्रवृत्ति योजना के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए ताकि मेधावी छात्र अपनी आगे की उच्चतर पढ़ाई पूरी कर सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493