रोनाल्डो ने बेहतरीन प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया : नानी

लियोन, 24 जून (आईएएनएस)। पुर्तगाल के फुटबाल खिलाड़ी नानी का मानना है कि यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में हंगरी के खिलाफ पुर्तगाल के अंतिम ग्रुप-मैच में स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रदर्शन ने उनके आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने बुधवार को हंगरी के खिलाफ हुए मुकाबले में दो गोल दागे और इसी कारण यह मुकाबला 3-3 से ड्रॉ हुआ।

वेबसाइट ‘ईएसपीएनएफसी’ के अनुसार, नानी ने कहा, “हर कोई रोनाल्डो और उनके खेल को जानता है। मैं 100 प्रतिशत आश्वस्त हूं कि वह आगे भी ऐसे ही खेलते रहेंगे और अधिक गोल दागेंगे। निश्चित तौर पर वह ऐसा कर सकते हैं। उनके खिलाफ कोई भी कुछ बोल नहीं सकता। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।”

नानी ने कहा कि हर बार रोनाल्डो को मुश्किल पलों का सामना करना पड़ा है, लेकिन एक बार फिर उन्होंने हंगरी के खिलाफ हुए मुकाबले में सभी को अपनी क्षमता दिखा दी। उन्होंने सभी के मुंह बंद कर दिए।

पुर्तगाल का सामना अब शनिवार को प्री-क्वार्टरफाइनल में मजबूत क्रोएशिया से होगा। हालांकि, नानी का कहना है कि उनकी टीम यहां ट्रॉफी जीतने आई है और उनके लिए यह मायने नहीं रखता की उनके इस लक्ष्य की राह में कौन सी टीमें आएंगी।

नानी ने कहा, “क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबला कठिन होगा और उनके पास आराम के लिए हमसे एक दिन अधिक है। लेकिन, हम पेशेवर हैं। इसलिए, हम थोड़ा आराम लेंगे और खेल के लिए तैयार होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493