चेन्नई, 24 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की शुक्रवार को यहां एक रेलवे स्टेशन पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने महिला की पहचान एस. स्वाति के रूप में की है। महिला रेलवे स्टेशन पर एक रेलगाड़ी का इंतजार कर रही थी, तभी उसकी ओर एक व्यक्ति आगे बढ़ा। लोगों ने उन्हें आपस में बहस करते देखा।
अचानक, व्यक्ति ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। लोगों के मुताबिक उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इंफोसिस ने एक बयान में कहा, “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से हम दुखी हैं, जिसमें चेन्नई में हमारी एक कर्मचारी की जान चली गई।”
कंपनी ने कहा, “हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वे मामले की जांच कर रहे हैं और उन्हें हमारा समर्थन व सहयोग मिलता रहेगा।”
बयान के मुताबिक, “मृतक के परिजनों को हमारी तरफ से गहरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में इंफोसिस परिजनों को हर आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।”
dharmpath.com dharmpath