जनपद के कटेरा थाना में प्रतिदिन की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान एक युवक खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा। उसे देख थाने में सभी पुलिसकर्मी दंग रह गए।
मऊरानीपुर क्षेत्राधिकारी के अनुसार, खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे युवक ने अपना नाम धनीराम आदिवासी (लरौन निवासी) बताया।
धनीराम के अनुसार, वह भी कभी अपने घर में अपने परिवार के साथ खुश रहता था। उसके चार बच्चे हैं। काफी समय से उसे जानकारी हो रही थी कि उसकी 43 वर्षीया पत्नी कुसमा के किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध हैं।
उसने बताया कि शुक्रवार सुबह जब उसने अपनी पत्नी को अपत्तिजनक स्थिति में किसी दूसरे व्यक्ति के साथ देखा तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने कुल्हाड़ी उठाकर अपनी पत्नी कुसमा पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी पति कहीं भागा नहीं, बल्कि खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया। उसने कहा कि उसे अपने इस अपराध का कोई गम नहीं है।
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और ग्राम लारौन पहुंची। वहां पुलिस ने कुसमा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath